जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेवाड़ी में आज प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता पारीक के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका *श्रीमती सरोज देवी (TGT विज्ञान)* की देखरेख में छात्राओं ने विद्यालय परिसर से रैली का शुभारंभ किया। रैली दिल्ली गेट, नसियाजी, सिविल हॉस्पिटल तथा आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस विद्यालय पहुँची। इस दौरान छात्राओं ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश देते हुए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राओं ने सड़क पर फैले कचरे को स्वयं उठाकर यह संदेश दिया कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता पारीक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने *रैली की इंचार्ज श्रीमती सरोज देवी एवं सभी स्टाफ सदस्यों की भी सराहना की* तथा छात्राओं को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता रैली को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाओं के साथ नगर परिषद रेवाड़ी की स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्यों श्री कृष्ण सबरवाल, शुभम, अंजू, राधा एवं सुमन का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या ने सभी छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं नगर परिषद की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करते हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें