Godda News:पुरानी पेंशन बहाली के चार वर्ष पूरे होने पर झारोटेफ जिला इकाई ने मनाया विजय उत्सव!



 गोड्डा। पुरानी पेंशन बहाली के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) की गोड्डा जिला इकाई द्वारा स्थानीय नहर चौक स्थित शिक्षक सदन में हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार एवं जिला सचिव सुभाष चंद्र के नेतृत्व में जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती मीना सोरेन ने केक काटकर पुरानी पेंशन बहाली की चतुर्थ वर्षगांठ मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार एवं जिला सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के लंबे संघर्ष, एकजुटता और दृढ़ संकल्प के कारण प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन केवल सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली आर्थिक सुरक्षा नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अधिकार है।

उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व एक सितंबर 2022 को पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के संघर्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि थी। इस उपलब्धि को याद करते हुए सभी कर्मियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित रहने की आवश्यकता है। दोनों संघीय पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की एमएसीपी (MACP) की मांग को भी प्रमुखता से उठाया और इसके लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला संयुक्त सचिव सज्जाद आलम, चंदन कुमार, आशुतोष पांडेय, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शम्स परवेज़, झारोटेफ गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पंडित, सचिव साकेत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. महानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष दाऊद आलम, सुशील सिंह, अनुपम मिश्रा, सुभाष दास, गौतम कुमार, हर्षवर्धन कुमार साहेब, नीरज कुमार, नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार राय, प्रमोद रजक, मो0 एयाज असअद, राजीव कुमार, मो० जहीर, अंजर अहमद, मोहम्मद इम्तियाज़ आलम, शम्स तबरेज, संजीव रमानी,मनोज कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान “पुरानी पेंशन—कर्मचारियों का सम्मान और अधिकार” के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। उपस्थित कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें