Bhagalpur News;श्री शंकरलाल बाजोरिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर, परबत्ती, भागलपुर के केशव सभागार में रविवार को श्री शंकरलाल बाजोरिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अशोक बंसल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण डोकानिया ने की, जबकि मंच संचालन अभिषेक कुमार जैन द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत एवं अतिथि सम्मान, विषय प्रवेश तथा प्रेरणादायी उद्बोधनों का क्रम चला। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और उच्च जीवन-मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में सुमंत कुमार,(प्रधानाचार्य, आनंद राम सरस्वती शिशु मंदिर), विष्णु कुमार (प्रधानाचार्य, संत चेतन हरि सरस्वती विद्या मंदिर), डॉ राजेश वर्मा (प्रधानाचार्य, पूरनमल बाजोरिया शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, आकाश कुमार (प्रधानाचार्य, श्री रावतमाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर) सहित अन्य कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के सत्र 2025-26 के टॉप-2 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान वितरण के माध्यम से उपस्थित महानुभावों ने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा प्रदान करते हैं। समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। अंत में वंदे मातरम गीत से एवं समूह फोटोग्राफी के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला, महामंत्री अभिषेक जैन एवं संयोजक रोहित बाजोरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 





Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें