Rewari News :: जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट के सदस्यों ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह के शहादत दिवस पर जिले स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट के सदस्यों ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह के शहादत दिवस पर जिले स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष व चेयरपर्सन मेनका सोनी कहा कि सरदार उधम सिंह जी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोध के लिए अपनी जान की न्योछावर कर दी। 


उनके इस साहसी योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। शहीद सरदार उधम सिंह हर पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस अवसर पर मंच की जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, जिला सचिव आरती शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सोनी, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, नीतू सैनी, दीपक, बिमला, राकेश इत्यादि मंच सदस्य उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें