ग्राम समाचार, गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र के महादेव बथान गांव से लापता हुए तीनों नाबालिग बच्चों को पुलिस ने जमालपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। महागामा थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बच्चे फिलहाल पुलिस के संरक्षण में सुरक्षित हैं।
गौरतलब है कि तीनों बच्चे 2 अगस्त 2026 की दोपहर से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने महागामा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश शुरू की और अंततः उन्हें बिहार के जमालपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस अब बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें