राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा में खंड स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें खंड खोल के विभिन्न स्कूलों में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौली की स्किट टीम ने दूसरा व क्विज प्रतियोगिता में खंड स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरव हासिलकिया और जिला स्तर पर अपने विद्यालय का नाम दर्ज करवाया। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को मंच पर पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि बच्चों में कानूनी साक्षरता लाने के लिए विभाग द्वारा यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है ताकि भविष्य में बच्चे अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों को बराबर पहचान सकें और किसी शोषण के शिकार ना हो।
विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट करते हुए कहा कि कानूनी साक्षरता के लिए राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता आशा कुमारी जलवा ने बच्चों को प्रेरित किया और अपने अथक प्रयासों से विद्यालय की झोली में जीत का फल अर्पित किया है। उन्होंने आशा कुमारी जलवा की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों और इस तरह के विभिन्न प्रतियोगिताओं में आशा कुमारी का विशेष सहयोग विद्यालय को प्राप्त रहा है। यह विद्यालय इनके सकारात्मक प्रयासों, निष्ठा, श्रद्धा और कर्मठता का ऋणी है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों और एसएमसी के सदस्यों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह विद्यालय सभी के सामूहिक सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है ।उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत और एसएमसी इस विद्यालय के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर के काम करते रहेगी और हम बच्चों के शैक्षणिक शारीरिक और मानसिक विकास को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास करेंगे । इस अवसर मंच संचालन गणित प्रवक्ता नाहर सिंह ने किया साथ ही लेखराम महेश कुमार मीर सिंह आशा कुमारी अनीता यादव संदीप कुमार सुनीता कुमारी रेनू एवं जोगेन्दर आदि सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे.

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें