Rewari News :: भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन ने प्रदर्शन कर DRO को ज्ञापन सोपा

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी की टीम ने किया आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा लघु सचिवालय पहुंचकर डीआरओ प्रदीप देशवाल को सोपा ज्ञापन। समय सिंह प्रधान ने बताया की घासेरा, पालावास,किशनगढ़, राजपुरा बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो रहे हैं। 


5 दिन बारिश के बाद भी अभी अपनी फसलों में पानी बह रहा है। अगर किसी गांव में कोई अनहोनी हो गई तो मुद्दा ले जाने के अलावा कोई और काम नहीं है। यह अल्टीमेट सरकार को दे दिया गया है कि गिरदावरी करवा कर जिनको नुकसान हुआ है उनको उचित मुआवजा दिया जाए। कल तक अंडरपास का पानी नहीं निकला तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। आगे प्रधान ने बताया कि हम मजबूर हो गए हैं.


गांव के अंदर बीमारियां आने की संभावना हो रही है गांव की गलियों के अंदर तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है डी आर ओ साहब ने आश्वासन दिया है कि शाम तक तहसीलदार को मौके पर भेज दिया जाएगा और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा.


इस मौके के ऊपर राजकुमार, कमल सिंह, मनीषा यादव, राजेंद्र प्रसाद गुरावड़ा, ओपी लोहाणा, अशोक कुमार सुनीता, मोनिका यादव, चारों गांव के सरपंच अन्य किसान मजदूर तथा नेता मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें