Rewari News :: भारत विकास परिषद के रेवाड़ी शाखा का हरियाली तीज महोत्सव व परिवार मिलन कार्यक्रम श्री राम पैलेस, झझर रोड रेवाड़ी पर धुमधाम से मनाया गया


भारत विकास परिषद के रेवाड़ी शाखा का हरियाली तीज महोत्सव व परिवार मिलन कार्यक्रम श्री राम पैलेस, झझर रोड रेवाड़ी पर धुमधाम से मनाया गया। हरियाली तीज महोत्सव के मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु शर्मा उधोगपति व समाज सेवी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रुति शर्मा चेयरपर्सन हरियाणा बाल कल्याण समिति रेवाड़ी व श्रीमती सुमन सैनी नगर पार्षद रेवाड़ी और कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक पर्यावरण मुकेश सैनी रहे।

         


 

कार्यक्रम कि शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करने व राष्ट्र गीत गायन से हुई। कार्यक्रम में परिषद् परिवार के बच्चों व महिलाओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शमां बांध दिया। सभी महिलाओं ने झुलों का आनंद लिया। तथा सभी बच्चों को मोमेंटो दिये गये. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्रुति शर्मा चेयरपर्सन हरियाणा बाल कल्याण समिति रेवाड़ी ने हरियाली तीज महोत्सव मनाने के लिए व रेवाड़ी शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा व संस्कार के कार्यों के लिए प्रशंसा कि और परिषद् परिवार कि बुजुर्ग माताओं का सम्मान करना एक अच्छा संस्कार कार्यक्रम बताया।

      


कार्यक्रम में रेवाड़ी शाखा द्वारा संचालित महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से आये बच्चों ने भी संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। और प्रशिक्षण प्राप्त सभी बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिए गए. हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ रामबाबू यादव व धीरज शर्मा, सचिव विश्वकर्मा शिक्षा समिति रेवाड़ी का परम सानिध्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने सभी अतिथियों कि स्वागत व धन्यवाद किया

         


हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम में परिषद् परिवार से सचिव राम किशोर सैनी, डाक्टर अनिल सैनी, हुक्म चन्द प्रजापत , कोषाध्यक्ष प्रेम मैंहदीरता, प्रदीप माटा, प्रवीण जांगिड़, डाक्टर दीपक सैनी, योगेश शर्मा, नितिन गोयल, कृष्ण जांगिड़, मोहित सचदेवा, अजय गुप्ता, अनिल सैनी, सरदार काश्मीर सिंह, कृष्ण कुमार व महिला सहभागिता श्रीमती ज्योति शर्मा सहित लगभग 160 सदस्य उपस्थित थे। अंत में सभी ने स्वादिष्ट लजीज भोजन का आनंद लिया. मंच संचालन डाक्टर अनिल सैनी व श्रीमती पुनम सैनी ने किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें