देश की आजादी के पर्व पर 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार, 15 अगस्त को रेवाड़ी की नई अनाज मंडी का भव्य व गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। रेवाड़ी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर गुरुवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई।
रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर शनिवार, 15 अगस्त को अनाज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। रेवाड़ी अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में डीसी अभिषेक मीणा ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समारोह स्थल पर पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसी के साथ प्रतिभागियों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन करते हुए इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र प्रेम को समर्पित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए अपनी तैयारी सुनिश्चित की। विद्यार्थियों द्वारा पीटी व डंबल शो का प्रदर्शन भी किया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा इस समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमामयी ढंग से किया जा रहा है। डीसी व एसपी ने इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा फाइनल रिहर्सल के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक प्रस्तुत की जा रही है। समारोह में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनेकता में एकता सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
*बावल व कोसली में विधायक फहराएंगे तिरंगा*
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपमंडल बावल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा उपमंडल कोसली में राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगें। गुरूवार को बावल व कोसली में प्रतिभागियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ फुल ड्रैस रिहर्सल में भाग लिया और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, परेड कमांडर डीएसपी पवन कुमार, डीईईओ प्रदीप दहिया, साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिय़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल अधिकारी डा.ज्योत्स्ना यादव, पूनम यादव सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व विद्यार्थीगण मौजूद रहे।





0 comments:
एक टिप्पणी भेजें