Rewari News :: किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

रेवाड़ी अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई. बैठक में गुनी प्रकाश द्वारा किसान नेता सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बारे में अभद्र भाषा बोलने, आधा दर्जन गांवों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने तथा संगठन विस्तार करने संबंधी किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया.



रेवाड़ी किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की एक आवश्यक बैठक जिला प्रधान समय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा की गई। समय सिंह ने बताया कि किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि, फसल क्षतिपूर्ति और बीमा कंपनियों द्वारा किए जा रहे भुगतान में आनाकानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों की बारिश से किशनगढ़, राजपुरा और घासेड़ा क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। बैठक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने और संगठन का विस्तार करने निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने समर्थन देने का ऐलान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली व्यवस्था के निजीकरण का किसान और आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। बैठक में गुनी प्रकाश द्वारा किसान नेता राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की बात भी रखी गई। इस अवसर पर मुन्नी बूढ़पुर, राजेंद्र प्रसाद राजपुरा, कमल मास्टर, कृष्ण सैनी, मोनिका यादव, मनीषा यादव, सतबीर लोहाना, जयपाल भगत सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें