Rewari News :: दक्षिण हरियाणा में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया :: नवीन सैनी

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) की वर्ष 2026-2029 की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री दिलबाग सिंह सैनी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री राज कुमार सैनी के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन सैनी द्वारा जारी नियुक्ति सूचना के अनुसार हरियाणा प्रदेश दक्षिण (गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूह / मेवात, पलवल,  झज्जर, चरखी दादरी, हांसी) की कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—



श्री मुकेश गोकल, रेवाड़ी — उपाध्यक्ष

श्री जय सिंह सैनी, नारनौल — उपाध्यक्ष

श्री खेमचंद सैनी, धारूहेड़ा — उपाध्यक्ष

श्री प्रीतम सैनी, रेवाड़ी — जिला अध्यक्ष

श्री जोगिन्दर सैनी (जुगनू), रेवाड़ी — युवा जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप समाज के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति की प्रति राष्ट्रीय कोर कमेटी के चेयरमैन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), संबंधित पदाधिकारियों तथा सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें