स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा भार्गव कॉम्प्लेक्स, बावल चौक, रेवाड़ी के प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर की शुरुआत अखिल भारतीय भार्गव सभा के अध्यक्ष श्री अनिल भार्गव जी ने फीता काटकर की ।
उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाया और रक्तदान के फायदे के विषय में सभी को अवगत कराया । तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व शहर के जाने-माने चिकित्सक श्री बीरेंद्र यादव जी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया ।
रक्तदान शिविर में भार्गव सभा रेवाड़ी के अध्यक्ष श्रीमान राजीव भार्गव जी व लाइंस क्लब रेवाड़ी पॉजिटिव हेल्थ के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार अरोड़ा जी भी मौजूद थे। सभी ने रक्तदान को लेकर अपने-अपने विचार प्रकट किए और युवाओं का हौसला बढ़ाया। इस रक्तदान शिविर में कुल 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
संस्था की तरफ से सभी मेहमानों का व रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया गया और भविष्य में इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें