पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ओम शांति रेवाड़ी सेक्टर चार सेवा केंद्र पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में एक भव्य पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत की ब्रह्म कुमारी बृजेश बहन उषा बहन रचना बहन मधु बहन ने विधिवत पौधा रोप कर की इस अभियान के तहत कनेर, रेबर प्लांट, जामुन, करौंदा, आम, नीम, अमरूद आदि फलदार व छायादार प्रजातियों के काफी संख्या में पौधारोपण किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ब्रह्मकुमारी बृजेश दीदी ने कहा कि आज के समय में लगातार बढ़ता हुआ प्रदूषण में ग्लोबल वार्मिंग हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है.
इनसे निपटने का एकमात्र प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनके रक्षा करना है उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन के विशेष अवसर पर एक पौधा जरूर लगाने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने के अपील की कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सिंह भाई केशव भाई महेंद्र भाई रवि भाई एवं ललित भाई इत्यादि मौजूद रहे.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें