Godda News: महागामा से तीन नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस ने जारी की अपील- सूचना देने वालों से तुरंत संपर्क करने का आग्रह


ग्राम समाचार,गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव बथान से तीन नाबालिग बच्चे रविवार 02 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 3:00 बजे से लापता हैं। तीनों बच्चे महादेव बथान गांव के ही निवासी हैं। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और उनकी तलाश लगातार जारी है।

लापता बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है- रविकांत मुर्मू (13 वर्ष), पिता- नेहरू मुर्मू 2. गंगा प्रसाद शाह (14 वर्ष), पिता- फूलचंद शाह 3.कृष्ण कुमार तुरी (13 वर्ष), पिता- जितेंद्र कुमार तुरी है। परिजनों ने मामले की लिखित सूचना महागामा थाना में दर्ज करा दी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल सूचना दें। थाना प्रभारी, महागामा- 8340429548, फूलचंद शाह- 9631614670

पुलिस और परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि तीनों बच्चों का जल्द से जल्द सुरक्षित पता लगाया जा सके। आपकी एक सूचना इन बच्चों को उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें