Godda News: 36 घंटे बाद खुला ECL हुर्रासी मोंटी कार्लो का गेट, वार्ता के बाद ट्रांसफर पर फिलहाल रोक


ग्राम समाचार, गोड्डा। राजमहल परियोजना के ललमटिया स्थित ECL के हुर्रासी आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो में ट्रांसफर लेटर को लेकर जारी विरोध का फिलहाल समाधान निकलता दिखाई दिया।

करीब 36 घंटे तक चले गेट जाम के बाद रविवार सुबह कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच हुई लिखित वार्ता के बाद जाम को समाप्त कर दिया गया।

शुक्रवार दोपहर से मोंटी कार्लो में कार्यरत स्थानीय मजदूरों ने गुजरात स्थित माइंस में ट्रांसफर किए जाने के विरोध में कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया था। आंदोलन के कारण कोयला उत्खनन कार्य भी प्रभावित रहा।

रविवार सुबह करीब 10 बजे मोंटी कार्लो के जीएम के.के. सिंह और प्रदर्शनकारी मजदूरों मनोहर हांसदा के बीच लिखित वार्ता हुई। वार्ता के बाद मोंटी कार्लो अधिकरीयो ने ट्रांसफर के संबंध में मांगों का लिखित आवेदन कंपनी के मजदुरो को सौंपा, जिसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया।


मोंटी कार्लो के जीएम के.के. सिंह ने बताया कि स्थानीय मजदूरों की आपत्तियों को गंभीरता से देखते हुए फिलहाल ट्रांसफर की प्रक्रिया पर रोक लगाने और संबंधित मजदूरों को मोंटी कार्लो परियोजना में ही कार्य करने की व्यवस्था करने पर सहमति बनी है। साथ ही इस विषय पर विस्तृत चर्चा के लिए आगामी 9 सितंबर को विशेष बैठक आयोजित करने का समय भी निर्धारित किया गया है।

दूसरी ओर, आंदोलन कर रहे मजदूरों ने सकारात्मक पहल के लिए कंपनी अधिकारियों का धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि आगामी बैठक में उनकी मांगों का स्थायी समाधान निकलेगा।

अब सभी की निगाहें आगामी 9 सितंबर को होने वाली विशेष बैठक पर टिकी हैं, जहां कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच होने वाली वार्ता के बाद इस पूरे विवाद के स्थायी समाधान की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें