Haryana News :: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनहित एवं सामाजिक मांगों का ज्ञापन सौंपा

चंडीगढ़। मनीष सैनी एवं सौरभ सैनी (जिला मीडिया प्रमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा, रेवाड़ी) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर रेवाड़ी जिले के जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मांग पत्र सौंपा।


ज्ञापन में प्रमुख रूप से रेवाड़ी शहर के किसी एक प्रमुख चौक का नामकरण समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले जी के नाम पर करने तथा वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त लंबे समय से लंबित नसियाजी रोड के शीघ्र निर्माण तथा हुड्डा बाइपास स्थित संत कबीर चौक से प्रजापति चौक के मध्य लगभग 30 फीट चौड़े मार्ग को पक्का करवाने का भी आग्रह किया गया, ताकि किसानों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्ञापन में उठाए गए सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। मनीष सैनी एवं सौरभ सैनी ने मुख्यमंत्री का समय देने एवं जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन मांगों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें