भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के एक शिष्ठ मंडल ने सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सोपा। समय सिंह प्रधान ने बताया कि मनेठी तहसील की हालत बिल्कुल खराब है। एक भी कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है लगभग 1 साल से बहुत ज्यादा दिक्कत आ रही है किसानों को फंड निकलवाने में और जमा करवाने में बहुत दिक्कत आ रही है। एक भी व्हील चेयर काम नहीं कर रही है और तहसीलदार साहब इस मामले में कोई ध्यान नहीं दे रह हैं। प्राइवेट फोटो स्टेट वाले मनमाने दाम किसानों से वसूल कर रहे हैं।
इस पर सीटीएम साहब ने 7 दिन का आश्वासन दिया है। यूनियन ने सख्त लहजे मे चेतावनी दि हैं कि मुनेठी तहसील की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 7 दिन बाद मुनेठी तहसील को ताला लगा दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की ओर सरकार की होगी।इस मौके पर जिला उप प्रधान ओपी लोहाणा,सुजान सिंह व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें