Rewari News :: राजस्व पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन जिला उपायुक्त को ज्ञापन सोपा

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, जिला रेवाड़ी द्वारा राजस्व विभाग में जमाबंदी एवं इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में आ रही तकनीकी एवं रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

एसोसिएशन द्वारा सरकार एवं विभाग के समक्ष प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें नए पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान, ऑटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने पर आईटी विभाग की जिम्मेदारी सुनिश्चित करना, तहसीलों में ऑनलाइन कार्य हेतु पर्याप्त कंप्यूटर सिस्टम एवं सर्वे के लिए टैब उपलब्ध करवाना तथा नए पोर्टल को लागू करने से पूर्व संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी करना प्रमुख हैं।



इसके अतिरिक्त डिजिटल क्रॉप सर्वे को अन्य राज्यों की तर्ज पर प्राइवेट एजेंसी से करवाने अथवा इसकी रेंज न्यूनतम 150 मीटर करने, फेस ऑथेंटिकेशन हटाने तथा गिरदावरी से संबंधित सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे से ही डेटा लिए जाने की मांग भी रखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान रणबीर सिंह ने की। इस अवसर पर जिला सचिव नवीन यादव, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह, उपप्रधान हेमंत, ऑफिस कानूनगो राकेश यादव,विजय शर्मा, अमर चंद, मनोज कुमार रामनिवास कानूनगो, संजय लाम्बा, अंकुर, सुमन, ममता सुखपाल, अशोक, लीना, अमीषा, कविता, भारती अनीता ज्योति, शीतल पटवारी अजय, दिनेश, योगेश, राहुल आदि सहित समस्त तहसील प्रधान एवं जिला रेवाड़ी के समस्त पटवारी एवं कानूनगो उपस्थित रहे। सभी भारी बारिश के बावजूद डटे रहे और अपनी बात को प्रशासन के सम्मुख शांतिपूर्ण तरीके से रखाा. राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला उपायुक्त व जिला राजस्व अधिकारी को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले बाहरी बारिश में ज्ञापन दिया.



एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय तक उपरोक्त मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन आगामी रणनीति तय करेगी। एसोसिएशन ने सरकार एवं प्रशासन से कर्मचारियों और आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। अब यह धरना दिनाँक 27अगस्त, 2026 को यथावत जारी रहेगा.


Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें