Rewari News ::भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से किसान भवन में मीटिंग कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई

 

रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की ओर से किसान भवन में बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन. बाजार खरीद शुरू करने भावांतर भरपाई तथा ट्रेड डील को लेकर चर्चा हुई. मांगे पूरी नहीं हुई तो 6 सितंबर को मीटिंग कर आंदोलन की चेतावनी दी. भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी ने किसान भवन में एक मीटिंग कर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बैठक में यूनियन के पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अबकी बार जो हमारी मासिक मीटिंग है वह डहिना ब्लॉक के गांव सीहा के अड्डे पर बनाई जाएगी। इस मौके पर जॉन अध्यक्ष रवि बाबू ने कहा की या तो यह सरकार किसान मजदूर की मांग मान ले नहीं हम 6 तारीख की मीटिंग में बड़ा फैसला लेंगे और उसमें प्रदेश स्तरीय किसान नेता भी आएंगे। 


अबकी बार बाजार भावांतर तो बिल्कुल भी नहीं लेंगे किसान और बाजरा एमएसपी पर बिकवाएंगे और नौवां महीने की 10 तारीख तक बिक्री शुरू हो जानी चाहिए अन्यथा कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा उसके बाद उसके बाद पंचकूला से जॉइंट सेक्रेटरी प्रवीण कुमार पूनिया जी से मीटिंग हुई। इस मौके के ऊपर ईश्वर सिंह जाखड़, क्यूं सी ई रेवाड़ी टेक्निकल असिस्टेंट मनोज कुमार, भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी के एक शिष्ठ मंडल ने मीटिंग की. पूनिया ने कहा कि मैं पंचकूला जा रहा हूं और किसने की जो मांगे हैं उनको प्राथमिकता देते हुए कहा कि जल्दी वह समस्या का समाधान करवाएंगे। इस मौके के ऊपर मुन्नी बूढ़पुर, ओपी लोहाणा, राजेंद्र कुमार खोल ब्लॉक , सतबीर सिंह लोहाणा, मनीषा यादव कृष्ण सैनी रोशन लाल दरोगा समय सिंह प्रधान व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें