जामशेदपुर: ग्राम समाचार संवाददाता: भ्रष्टाचार हटाओ, जनविरोधी सरकार हटाओ और झारखंड बचाओ के मूल मंत्र को लेकर कई आदिवासी-मूलवासी संगठनों का संयुक्त बैठक झारखंड समन्वय समिति के बैनर तले पुराना विधानसभा सभागार में किया गया. जिसका अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी सह- पुर्व विधायक सुर्य सिंह बेसरा ने की. बैठक में जेपीएससी,जेएसएससी घोटाला,धोखा व लाठीचार्ज, स्थानीय नीति, नियोजन नीति, मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा,सीएनटी-एसपीटी एक्ट,रिम्स- 2 जमीन लूट मामला, पेसा एक्ट 1996, समता जजमेंट 1997, आरक्षण नीति आदि ज्वलंत मुद्दो पर गंभीर रूप से चिंतन-मंथन हुई. इस बैठक में कुल 12 संगठन ने भाग लिया जिसके के अगुआ ने अपनी बात रखे. जिसमें झारखंड पीपुल्स पार्टी के सूर्य सिंह बेसरा,भारत आदिवासी पाटी के प्रेमशाही मुण्डा,आम आवाम विकास मोर्चा के राम नरेश यादव, आदिवासी जन परिषद के सेलिना, झारखंडी खतियानी मोर्चा के इमाम सफी, झारखंड उलगुलान मोर्चा के रवि पिटर, आदिवासी-मूलवासी छात्र मोर्चा, झारखंड आन्दोलनकारी नागरिक मंच, क्रातिकारी किसान मजदूर यूनियन, डाॅ. अम्बेडकर राष्ट्रिय एकता मंच, भारतीय दलीत वर्ग संघ, आदिवासी-मूलवासी संयुक्त मोर्चा आदि अगुआ ने अपनी बात रखी. पद्धम-श्री मधू मंसूरी ने अपने क्रांतिकारी गीत से सभा को प्रेरित किया.बैठक में सर्व सहमति से एक नवम्बर से उलिहातू से "झारखंड बचाओ अभियान" सह यात्रा की घोषणा की गई जो 15 नवम्बर को मोहराबादी पहुचेगी.
रिपोर्ट: संजय हांसदा, जामशेदपुर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें