रेवाड़ी शहर में भी बेसहारा पशुओं के आतंक से लोग परेशान. कृष्ण भवन यादव धर्मशाला में प्रबुद्ध नागरिकों की महत्वपूर्ण बठक हुई. पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 5 सितंबर को जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।
रेवाड़ी शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर शहर के यादव धर्मशाला कृष्ण भवन में प्रबुद्ध नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पशुओ की समस्या का समाधान नहीं होने पर 5 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी दी गई. दरअसल कुछ दिन पहले बेसहारा पशुओ के हमले में दो लोगों की मौत हो हो गई थी. इसके बाद प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया था. अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने की सूरत में आज बैठक बुलाई गई और आगे की रणनीति तैयार की गई.
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह नागरिकों द्वारा रेवाड़ी शहर में आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं और मांगो को लेकर उपायुक्त को दिए ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर समीक्षा बैठक यादव धर्मशाला रेवाड़ी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जाने माने सोशल एक्टिविस्ट कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं जसवंत सिंह रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ने की। संचालन कैलाश चंद अध्यक्ष एम्स संघर्षं समिति एवं रिटायर्ड ई ओ मनोज यादव ने किया। सैकड़ों नागरिकों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया और अपने-अपनेेे सुझाव साझा किया.
बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 5 सितंबर को 11 बजे नेहरू पार्क रेवाड़ी में इकठ्ठा होकर सचिवालय तक जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा और ज्ञापन दिया जाएगा। इस विषय पर मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन पर प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने एवं ज्ञापन देने का समय दिलाने की मांग उपायुक्त से की जाएगी। मुख्यमंत्री से प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करेंगे और समाधान की मांग करेंगे। समाधान ना होने पर जोरदार आंदोलन गठित किया जाएगा। वीरभान,भागमल, बीरेंद्र सिंह, राजकुमार, हेमंत पिलानी, रणवीर सिंह, एडवोकेट, लाल सिंह यादव, नकुल, मयंक, प्रो सतीश कुमार यादव, विनोद कुमार, ईश्वर सिंह, सावंत सिंह, दयाराम, रामसिंह, भारत सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य रूप से प्रो आर एस यादव, प्रदीप नारायण वरिष्ठ पत्रकार,सुरेश रावआर्किटेक्ट वीर सिंह प्रधान, सुरेंद्र सिंह रिटायर्ड मुख्य बैंक मैनेजर, सुल्तान सिंह, रिटायर्ड वायुसेना, राजकुमार जलवा रिटायर्ड खंड शिक्षा अधिकारी, सतीश यादव,अजय सिंह एडवोकेट डी वाई ओ, रणवीर सिंह एडवोकेट, रिटायर्ड प्रिंसिपल पी के गुप्ता, अजमेर गोदारा, अशोक कुमार, खेमचंद डाकिया, रामोतार एकलव्य रिटायर्ड एच सी एस, कुलदीप सिंह ,मास्टर लक्ष्मण सिंह, हरिओम रिटायर्ड मुख्याध्यापक,श्योकृण मेहरा रिटायर्ड बैंक एंप्लॉयी, सुधीर भार्गव पार्षद अशोक, भगत सिंह सा भरिया सेवा स्तंभ, विनोद कुमार रिटायर्ड इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस, सुरेंद्र सिंह, विकास गद्दे वाले, राजेश अदलखा सामाजिक कार्यकर्ता, गोकल चंद इत्यादि ने विचार रखे।
सभी श्रोताओं को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निम्न फैसले लिए गए ::
1 जिला प्रशासन ने मामले को ठंडा करने के लिए एजेंसी की मार्फत तीन पशु पालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। परंतु पशु पकड़ने वाली एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई जबकि उपायुक्त ने स्वयं एजेंसी की खामियों को 13 अगस्त को माना था ।
2 प्रशासन के पास अभी तक शहर को कैटल फ्री करने कोई एक्शन प्लान नहीं है ।
3 आवारा पशुओं की संख्या शहर में लगातार बढ़ रही हैं, गांवों से भी आवारा पशु आ रहे हैं । केवल पशु पालकों पर ही इसका ठिकरा फोड़ना मूल मुद्दे से भटकाना है।
4 हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी नगर परिषद को वर्ष 2026 का बजट आवारा पशुओं को 34 लाख रूपये आवंटन किए थे। बैठक में इस बात की आशंका जताई गई कि इस रकम को डकार लिया गया है , नहीं तो यह बताया जाए कि एजेंसी ने कितने पशु पकड़े, कहा भेजे?
5 प्रशासन की नागरिकों एवं पशुओं के प्रति घोर उपेक्षा साबित हो रही है। नागरिक पशु विरोधी नहीं है और ना ही पशु पालने वाले पशु पालकों के खिलाफ है। परंतु प्रशासन की घोर लापरवाही, उदासीनता, नागरिक विरोधी रवैये ने स्थिति को बिगाड़ने का काम किया है।
6 आवारा पशुओं की चोट से मृतक, घायल नागरिकों की सूची बनाई जाएगी और मानव अधिकार आयोग के सम्मुख याचिका दायर की जाएगी।
7 हरियाणा सरकार प्रति शराब की बोतल पर 5 रुपया गाय कर लगा रही, जिसका उद्देश्य आवारा गाय के लिए समुचित बाड़ा खोलना है, रेवाड़ी जानना चाहती है, अभी तक कितना टैक्स इकठ्ठा हुआ है और कितना गायो पर खर्च हुआ है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें