Rewari News :: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीएमआर निक्केई इंडिया के अधिकारियों ने आशियाना वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ साझा की खुशियां

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के पावन अवसर पर औद्योगिक इकाई सीएमआर निक्केई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बावल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, रेवाड़ी द्वारा संचालित 'आशियाना वृद्धाश्रम' का दौरा किया। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्रम में रह रहे सभी प्रभुजनों (वृद्धजन) से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ सुखद समय व्यतीत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटकर की गई। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने सभी प्रभुजनों को अपने हाथों से श्रद्धापूर्वक भोजन परोसा तथा ताजे फलों का वितरण किया। बुजुर्गों के मनोरंजन और मानसिक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से आश्रम को कैरम बोर्ड एवं लूडो जैसे इनडोर गेम्स भेंट किए गए। अधिकारियों ने बुजुर्गों के अनुभवों को सुना और भविष्य में भी वृद्धाश्रम को हर संभव सहयोग एवं सेवा प्रदान करने का आश्वासन दिया।


सीएमआर निक्केई इंडिया की ओर से प्लांट प्रमुख राकेश तिवारी, एचआर प्रमुख दिनेश यादव, नवीन यादव, मिंकल एवं शालिनी तथा बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की ओर से सचिव ललित दुआ, आदर्श अरोड़ा, सीए जतिन सैनी, सोनिया पोपली, सरला सपड़ा सहित आश्रम के अन्य सेवादार उपस्थित रहे।



ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीएमआर निक्केई प्रबंधन की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें