रोहतक में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉलेज स्टडी के सीईओ एवं फाउंडर राजकुमार यादव को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर शिक्षाविद राजकुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए इसे अपने लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।
यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज, देश व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किया जा रहा है। शिक्षाविद राजकुमार यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान दिया, जिससे उनका उत्साह बढ़ा है। सम्मान मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, आसपास के लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें