रेवाड़ी नगर परिषद की ओर से 'एक पेड़ माँ के नाम'/वन महोत्सव अभियान 2026 आगाज किया. नेहरू पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन. नगर परिषद चेयरपर्सन ने पौधारोपण किया.
हरियाणा सरकार एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' एवं वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी के नेहरू पार्क, सेक्टर-1 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी अपने परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
नगर परिषद रेवाड़ी ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान में जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल, चेयरपर्सन विनीता पीपल, भूपेंद्र गुप्ता, चंदन यादव, आदि पर्षदगण, RWA मेंबर्स सेक्टर - 1, वीरपाल कनिष्ठ अभियंता, प्रवीन और IEC टीम से कृष्ण सभरवाल, शुभम, राधा, सुमन, ज्योति, अंजू और आम जनता का सहयोग रहा।
"एक पेड़ माँ के नाम – हरियाली का सम्मान, प्रकृति का अभिमान।
Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें