ग्राम समाचार, बोआरीजोर। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने गुरुवार को ललमटिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए रात्री गश्ती तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा बेहतर पुलिसिंग के साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें