रेवाड़ी के मोहल्ला गुर्जर गुर्जरवाड़ा स्थित नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर में हरियाली तीज के उपलक्ष में सुहागिन महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी सेवा का आयोजन किया जाएगा. मंदिर कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए बताया की यह सेवा तीज उत्सव पर 5 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलेगी.
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य तीज के त्यौहार की खुशियां अधिक से अधिक महिलाओं के साथ साझा करना है. उन्होंने बताया की सेवा का लाभ लेने के लिए इच्छुक महिलाएं दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क कर अपना नाम पंजीकृत करवा सकती है. संस्था की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस सेवा के लिए किसी से भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें