Rewari News :: त्रिदिवसीय श्री जिन सहस्रनाम आराधना एवं हवन का भव्य समापन हुआ

रेवाड़ी के नसियाजी परिसर में आर्यिका श्री 105 सरस्वती भूषण माताजी और प्रियंका दीदी के पावन सान्निध्य में आयोजित त्रिदिवसीय श्री जिन सहस्रनाम आराधना एवं हवन का शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री दिगम्बर जैन मंदिर नसिया जी में भव्य समापन हुआ। 22 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जिनेन्द्र की आराधना, सहस्रनाम पाठ एवं हवन में आहुति अर्पित की। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।


आराधना के दौरान श्रद्धालुओं ने आत्मकल्याण, विश्व शांति एवं समस्त प्राणियों के मंगल की कामना की। आयोजन के सफल संचालन में समाज के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा. आयोजकों ने इस पावन आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी धर्म आराधना में अधिक से अधिक सहभागिता का आग्रह किया.

“जिन सहस्रनाम आराधना से अनंत पुण्य का अर्जन होता है, मन की शुद्धि एवं आत्मिक शांति प्राप्त होती है तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी समस्याएं दूर होती हैं।” जैन समाज के सचिव हेमराज जैन ने बताया कि आगामी 26 जुलाई से 1 अगस्त तक महाविराष्टक विधान माता जी के सानिध्य में नसिया मंदिर जी में होगा इस अवसर पर जैन समाज के कोषाध्यक्ष अजय जैन, जैन समाज के सचिव हेमराज मुनि संघ के प्रधान सतीश जैन,जैन एजुकेशन बोर्ड के सचिव नितिन जैन पूनम जैन आभा जैन मीना जैन सपना जैन प्रीति जैन शुभ्रा जैन उपस्थित थे!

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें