रेवाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल के प्रांगण में "माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा द्वारा विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMCs) के साथ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम" का सीधा प्रसारण अत्यंत उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में SMC की बैठक उपरोक्त कार्यक्रम के निर्धारित समय से पहले दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। इसमें SMC अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण, छात्रों के माता-पिता/अभिभावक/संरक्षक, विद्यालय प्राचार्य श्री विनोद यादव एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा SACH Accreditation Platform का लोकार्पण किया गया तथा SMC प्रतिनिधियों के साथ दो-तरफा संवाद हुआ। विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावकों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव ने कहा,"माननीय मुख्यमंत्री जी के संवाद से SMC की भूमिका और मजबूत हुई है। SACH Accreditation Platform से अब विद्यालयों की गुणवत्ता और पारदर्शिता में बड़ा सुधार आएगा। हम SMC और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाने के लिए संकल्पित हैं।"शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा,"शिक्षा में जनभागीदारी ही असली बदलाव लाती है। मुख्यमंत्री जी ने SMC को जो सम्मान और मंच दिया है, उससे गांव-गांव में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी। अभिभावकों को भी अब विद्यालय के विकास में सीधी भागीदारी मिलेगी।"
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थित SMC सदस्यों, अभिभावकों एवं स्टाफ को पौधे वितरित किए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ और SMC सदस्यों का विशेष योगदान रहा।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें