आम आदमी पार्टी रेवाड़ी द्वारा जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर, बड़ा तालाब, रेवाड़ी में भव्य सुंदरकांड पाठ का सफल एवं भक्ति-भाव से परिपूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश, देश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें