Bhagalpur News:प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई विदाई
ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात कुमार केसरी के स्थानांतरण पर प्रखंड कार्यालय द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के संघीय पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सचिव वीर शिवाजी, सचिव उषा कुमारी, कोषाध्यक्ष उदय कुमार भारती, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार मोहम्मद नूरुल इस्लाम, बिहारी प्रसाद राणा, संयुक्त सचिव सुजीत कुमार विद्यार्थी, शैलेंद्र कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सह प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार विद्यार्थी, विनोद कुमार शर्मा, नंदकिशोर भारती, विनोद कुमार सत्यार्थी प्रीतम कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, शैलेश कुमार, सुमन कुमारी, मदन ठाकुर, जवाहरलाल हिमांशु, मुनीलाल सिंह, विजय पासवान, विनय ठाकुर आदि दर्जनों संगठन कर्ता, शिक्षक और प्रधानाध्यापक ने उपस्थित होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंगवस्त्र, बुके, सम्मान का प्रतीक एवं पाग सप्रेम भेंट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रमुख कुमारी संगम एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी वर्षा कुमारी को भी अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक शैलेश कुमार द्वारा स्वागत एवं विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की। शिक्षकों का प्रमोशन से संबंधित कार्यों का संपादन किए जाने को सभी शिक्षक एवं संगठनकर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें