रेवाड़ी शहर के विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र उत्कर्ष का क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान श्री हेमंत शर्मा, सचिव श्री धीरज शर्मा जांगड़ा, कोषाध्यक्ष श्री प्रीतम शर्मा व प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू यादव ने छात्र उत्कर्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ ही किसी भी विद्यालय की सबसे बड़ी पहचान होती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विद्यालय, अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम खेल जगत में और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार की ओर से छात्र उत्कर्ष को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें