Rewari News :: रेवाड़ी जिला में आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर की वेकेंसी संबंधी जानकारी के लिए क्यूआर कोड को करें स्कैन, दिए गए लिंक पर क्लिक कर प्राप्त करें जानकारी

रेवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों के लिए पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित वेकेंसी निकाली गई है। इन वेकेंसी के लिए पात्र महिलाएं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।


एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों के लिए पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित वेकेंसी लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर जानकारी लें सकते हैं। इसके अलावा https://rewari.gov.in/notice/order-regarding-department-of-women-and-child-development-district-rewari/ लिंक पर क्लिक कर भी जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में 103 आंगनबाड़ी वर्कर और 352 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए वेकेंसी निकाली गई है। इन पदों पर केवल उसी वार्ड या ग्राम पंचायत की पात्र महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इन वेकेंसी के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने और जमा करवाने के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना खंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा गांवों में मुनादी भी करवाई गई है तथा संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत के पार्षद या सरपंच से भी इन वेकेंसी संबंधी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें