Rewari News :: आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने रेवाड़ी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने रेवाड़ी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी। आप के पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।



हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता बुधवार को रेवाड़ी पहुंचे। अपने सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन अभियान के तहत उन्होंने रेवाड़ी सहित तीन जिलों में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। रेवाड़ी पहुंचने पर पार्टी के नए जिलाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में फुलमाला और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने शहर के विजय नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन विस्तार पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि हर जिला में संगठन मजबूती को लेकर ये बैठकें हो रही हैं। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पानी को लेकर हरियाणा सरकार को जमकर घेरा और कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के दबाव में सीएम ने हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया। ये तब हुआ जब हरियाणा में ना पीने का पानी और ना सिंचाई का। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के 80 फीसदी जलघर का पानी पीने लायक नहीं। जबकि नारा हर घर नल से जल का दिया जाता है। सुशील गुप्ता ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की हरियाणा में हर रोज डकैती, फिरौती, हत्या व रेप की घटनाएं हो रही हैं। 







किसान बाढ़ के डर से सहमे हुए हैं। पिछले साल की बर्बादी का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। गुप्ता ने कहा कि सरकार चंदा चोरी में लगी है, पंचकूला मंसादेवी मंदिर में भी चंदा चोरी हो रहा है पर सरकार मगरमच्छों को छोड, छोटी मछलियों को पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बर्बादी के कगार पर है प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। गांव नशा, अपराध व बेरोजगारी की चपेट में है। भाजपा राज में पेपर लीक का गोरखधंधा चल रहा है। आप व अन्य पार्टी के सांसद तोड़ने पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा को शर्म नहीं आती, ये ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग करते हैं। ये वोट चोर, सांसद चोर, विधायक चोर व चंदा चोर हैं। गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई चोरी नहीं जो भाजपा नहीं करती। साथ ही कहा कि हमारे सांसद तोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि वो ऐसे सांसद हैं जो पंजाब में पंचायत का चुनाव भी नहीं जीत सकते। इनके जाने से हमारी पार्टी मजबूत हुई है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर सुशील गुप्ता ने बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कभी नायब सैनी नकली सरदार बनकर पंजाब जाते हैं तो कभी नकली बिहारी बनकर बिहार जाते हैं। जबकी नायब सैनी ने हरियाणा नशाखोरी व अपराध में धकेल कर बर्बाद कर दिया है। 




हरियाणा का पानी राजस्थान को दे दिया, सरकारी स्कूल बंद कर दिये और अस्पताल बर्बाद कर दिये। गुप्ता ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व उस कमजोर पार्टी के हाथों में जो भाजपा से बैकडोर हाथ मिला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई साल भ्रष्टाचार किया, अब भाजपा उसे फ़ाइलों से डराती है। पंजाब विधानसभा चुनावों में गठबंधन के सवाल पर कहा कि पंजाब में आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी। रेवाड़ी में पिछले दिनों मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम से स्थानीय सांसद और विधायकों के गायब होने के सवाल पर सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में घमासान चल रहा है और यह गुब्बारा कभी भी फूट सकता है। भाजपा की गुटबाजी ने क्षेत्र के विकास को पीछे धकेल दिया है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नए जिला अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह, संतोष कमांडेट, कपिल कुमार, महेंद्र सिंह, सुभाष मेहंदिया, मुकेश कुमार, रामोतार एकलव्य तथा राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें