रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन ने सत्र 2026-27 के लिए आरती अरोड़ा को क्लब सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्लब के सदस्यों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। आरती अरोड़ा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने एम.एससी. (बॉटनी) तथा एम.एड. की शिक्षा प्राप्त की है और हरियाणा शिक्षा विभाग में पीजीटी बायोलॉजी के पद पर कार्यरत हैं। आरती अरोड़ा वर्ष 2015 में अपने पति श्री मनीष अरोड़ा के साथ रोटरी परिवार से जुड़ी थीं। तब से वे रोटरी के विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक अभियानों एवं जनकल्याण गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाती आ रही हैं। उनके पति श्री मनीष अरोड़ा ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) में कार्य करते हुए की। वर्तमान में वे रियांश विंडो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के Founder & Managing Director हैं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
सचिव पद की जिम्मेदारी संभालते हुए आरती अरोड़ा का मानना है कि रोटरी का मूल मंत्र "Service Above Self" केवल एक आदर्श वाक्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उनका उद्देश्य क्लब के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं रक्तदान जैसे जनहितकारी अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि रोटरी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्यों और सेवा भावना में निहित है। उनके नेतृत्व में क्लब समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने, नई पीढ़ी को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा सामुदायिक विकास के लिए सार्थक पहल करने का प्रयास करेगा। क्लब के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि आरती अरोड़ा अपने अनुभव, समर्पण और सेवा भाव के साथ सचिव पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी तथा रोटरी के मानवीय मूल्यों को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें