Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगांव में रविन्द्र शर्मा ने परियोजना प्रमुख का संभाला कार्यभार श


ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव में रविन्द्र शर्मा ने परियोजना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे एनटीपीसी दर्लीपाली में संचालन एवं अनुरक्षण के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। विद्युत क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों के अनुभव के साथ श्री शर्मा ने विद्युत अनुरक्षण, विद्युत निर्माण एवं ईंधन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य किया है। उन्होंने अंटा, झज्जर, झानोर-गांधार, नॉर्थ करनपुरा तथा दर्लीपाली जैसी एनटीपीसी परियोजनाओं में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएँ सुरक्षा, परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादन प्रदर्शन में सुधार, पर्यावरणीय अनुपालन तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदायों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना होगा।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें