गोड्डा : बिहार दिव्यांग खेल अकादमी के तत्वावधान में आयोजित “ट्रेन द ट्रेनर (TTT)” सामुदायिक समावेशी खेल प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के 17वें दिन शुक्रवार को नीरज कुमार को आज के रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 10:00 बजे तक जूम प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में एन.जी.+2 उच्च विद्यालय, पथरगामा के सहायक शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) नीरज कुमार दिव्यांगजनों के लिए एथलेटिक्स से संबंधित विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। सत्र का मुख्य विषय “दिव्यांगजनों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट्स : बुनियादी नियम एवं कोचिंग” रखा गया है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान एथलेटिक्स ट्रैक इवेंट्स का परिचय, खेलों के मूल नियम एवं विनियम, प्रभावी कोचिंग तकनीक तथा खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं चोट से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों को समावेशी खेलों के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाना है, ताकि दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल के समान अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
नीरज कुमार बी.पी.एड., एम.पी.एड., एथलेटिक्स में डिप्लोमा, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा तथा फेडरेशन टेक्निकल ऑफिसियल (एएफआई), नई दिल्ली की योग्यता रखते हैं। उनके रिसोर्स पर्सन के रूप में चयन से शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम में बिहार दिव्यांग खेल अकादमी, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–बिहार, इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ ऑटिज्म तथा इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन फॉर सेरेब्रल पाल्सी का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश है—“कोच को सशक्त बनाएं, खिलाड़ियों को प्रेरित करें और समुदाय में बदलाव लाएं।”

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें