गोड्डा :शिक्षक संवर्ग को MACP के लाभ से वंचित करने के विभागीय आदेश के विरुद्ध 27 जुलाई 2026 को गोड्डा जिले के सभी शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में प्रतिवाद किया। इस दौरान शिक्षकों ने विभागीय आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से शिक्षकों को MACP का लाभ प्रदान करने की मांग की।शिक्षकों का कहना है कि MACP उनका अधिकार है, किसी से भीख नहीं। विभागीय आदेश के विरोध में आयोजित इस प्रतिवाद कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार से अपने पूर्व के संकल्प को पूरा करने तथा शिक्षकों को शीघ्र MACP का लाभ देने की मांग की।सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में भी सरकार बनने पर शिक्षकों को MACP का लाभ देने का वादा किया था। लेकिन एक साज़िश के तहत अधिसूचना जारी कर इससे वंचित करने का कृत्य प्रयास किया जा रहा है। सभी कोटि के शिक्षकों ने इसका जोरदार विरोध किया। और चुनावी घोषणा पत्र में की गई वादा को याद दिलाया। यदि सरकार शिक्षकों को MACP के लाभ से वंचित करने का कुकृत्य करेगा तो 06 सितंबर 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम: *MACP का अधिकार पाने,चले मुख्यमंत्री के द्वार* तक पैदल मार्च कार्यक्रम होना सुनिश्चित है।
ज्ञात है कि सभी विभागों के कर्मियों को इसका लाभ प्राप्त है, जबकि शिक्षकों को इस लाभ से वंचित किया जाना अन्याय पूर्ण है। इसके लिए झारोटेफ सड़क से संसद तक अपने हक की लड़ाई करने की बात कही है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें