रेवाड़ी के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा स्थित नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर में दानदाता सज्जनों के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए फल एवं प्रसाद वितरण सेवा लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल के पुश्तैनी मंदिर नगरकोट कांगड़ा वाली माताजी गुर्जर वाडा रेवाड़ी में कैप्टन अजय सिंह यादव पूर्व मंत्री के निजी सहायक रवि शर्मा ने आकर माता रानी के दर्शन किए और मंदिर कमेटी को फल प्रसाद की सेवा का दान किया. उन्होंने माता रानी से मनोकामना की माता रानी की दया दृष्टि ललित अग्रवाल व उनके पूरे परिवार सहित सभी भक्तों पर बनी रहे ऐसे ही यह परिवार हमेशा हस्ता मुस्कुराता रहे और इसी प्रकार सेवा में लीन रहे.
आपको बता दे की मंदिर में फल एवं प्रसाद वितरण की सेवा भक्तों के बीच प्रसाद पहुंचाने और मंदिर सेवा को नियमित रूप से संचालित रखने के लिए की जा रही है मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को जिला सचिव ललित अग्रवाल और फर्म सुरेश डूंगरमल को प्रसाद वितरण के लिए उनका आभार जताया. ललित अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की सेवा से सहभागिता बढ़ती है और सभी जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचता है.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें