Rewari News :: जीवली बाजार धौलिया कुआँ स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया

रेवाड़ी नगर के धोलियां कुआं जीवली बाजार स्थित भगवान सिन्द्वेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित हुए। इस मौके पर अमित स्वामी ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।


जगमोहन शास्त्री ने पूजा अर्चना करवाई और भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए मुख्य यजमान अमित स्वामी ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था मानवता जाग्रत करती है और मानवता सबसे बड़ा धर्म है। जीवन पर्यन्त दीन-दुखियों व गरीबों के मदद के लिए समर्पित रहना चाहिए। 


इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश प्रसाद बंसल, सचिव कपिल शर्मा, के.एल.पी. कालेज के पूर्व पदाधिकारी रतन लाल अग्रवाल, श्री सुनील यादव विशिष्ठ अतिथी के रुप में व आयोजन सचिव मोहन लाल गुप्ता, रमेश शर्मा सेठी, टुक्म गुर्जर, सोनू यादव, कुलदीप शर्मा आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें