Rewari News :: हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में श्री शिव कावड़ संघ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन 30 जुलाई से होगा :: जोगध्यान गुलयानी

हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में श्री शिव कावड़ संघ रेवाड़ी की ओर से विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा इसके लिए तैयारियां जोर शोर से जारी है। संघ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार के विशुद्धानंद आश्रम में कावड़ियों की सेवा के लिए 38 वाँ विशाल भंडारा 30 जुलाई से 03 अगस्त तक लगाया जाएगा। संघ के प्रधान जोगध्यान गुलयानी, राकेश गुप्ता, मनोज कालड़ा, राजकुमार मोरवाल, सुरेंद्र यादव, नौबत राम, ईश्वर दास, महेश गुप्ता तथा लक्की भैया आदि ने बताया कि श्री शिव कावड़ संघ की ओर से यह 38वां विशाल भंडारा है जो श्रावण माह में हर वर्ष लगाया जाता है। 


भंडारे की की शुरूआत में सदस्यों की संख्या 20 के लगभग थी, लेकिन अब इस संघ से 100 से ज्यादा सदस्य जुड़ गए हैं साथ ही भंडारे में शहरवासियों का भी सहयोग मिलता है। ऐसे में भंडारा 5 से 7 दिन तक भंडारा लगता है। इस बार यह भंडारा 30 जुलाई से 03 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह हर वर्ष आयोजित होने वाला ऐसा भंडारा है जिसके कारण हरिद्वार में रेवाड़ी का नाम होता है। शिव कावड़ संघ की टीम रेवाड़ी से 29 जुलाई शाम को दो ट्रक सामान सहित हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को आश्रम में सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद साधु संतों को भोजन कराने के पश्चात विधिवत रूप से भंडारे का शुभारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिवालयों में वितरण करने के लिए 10 हजार लीटर गंगाजल भी हरिद्वार से लाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब भंडारे के लिए चंदा और सामान एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है इसमें कोई भी दानदाता सज्जन गुप्ता सैनेटरी पुरानी सब्ज़ी मंडी के पास सामान अथवा चंदा देकर सहयोग कर सकता है। उन्होंने शहरवासियों और शिव भक्त कांवड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने ओर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें