Rewari News :: रेवाड़ी आम आदमी पार्टी की टीम ने जंतर-मंतर पर जनआंदोलन में प्रभावशाली भागीदारी निभाई

रेवाड़ी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को रेवाड़ी से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में देशभर से पहुंचे युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुटता दिखाई। आंदोलन को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन से भी व्यापक जनसमर्थन मिला। हाल के दिनों में उनके अनशन, उन्हें अस्पताल ले जाने और उसके बाद बढ़े जनसमर्थन ने इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। 



इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जब भी देश के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों के अधिकारों पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है, तब समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करे। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक ने जिस साहस और दृढ़ संकल्प के साथ जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाया है, उसी प्रकार हर जागरूक नागरिक को भी आगे आना चाहिए। केवल तमाशबीन बनने से बदलाव नहीं आता, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने से व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। 



एडवोकेट सुभाष अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता की आवाज़ के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने रेवाड़ी के नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक होकर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि जनहित के मुद्दों पर सरकार द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो आने वाले समय में रेवाड़ी में भी एक विशाल, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनप्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी भागीदारी निभाएंगे। प्रदर्शन में शामिल रेवाड़ी की टीम ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता की एकजुटता है और जनहित के मुद्दों पर यह संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें