गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं प्रजापति सम्मान समारोह प्रजापति समाज द्वारा रेवाड़ी में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. रोशन लाल प्रजापति प्रधान की अध्यक्षता में उनके प्रतिष्ठान पर प्रजापति समाज की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सभी ने निर्णय लिया कि आगामी 9 अगस्त रविवार को प्रातः 10:00 बजे प्रजापति चौक रेवाड़ी पर गुरु दक्ष प्रजापति जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा इस सम्मान समारोह में प्रजापति समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया जाएगा. गुरू दक्ष जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा इसकी आगामी बैठक 25 जुलाई को निर्धारित की गई है इस बैठक में प्रजापति समाज के सम्मानित नागरिको से विचार विमर्श किया जाएगा.
इस प्रोग्राम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि किस-किस को बनाया जाए और कार्यकारिणी को आगामी प्रोग्राम के लिए जिम्मेवारी भी प्रदान की जाएगी इसलिए सभी साथियों से निवेदन है आगामी बैठक में पहुंचकर अपने विचार रखें.
इस बैठक में प्रजापति कुम्हार सभा के अध्यक्ष श्री रोशन लाल प्रजापति श्रीराम थानेदार प्रजापति वीर सिंह प्रधान हरिकिशन प्रजापति संजय प्रधान सुरेश कुमार मेंबर कष्ट निवास समिति रेवाड़ी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति सुनील कुमार प्रजापति राजकुमार प्रजापति मास्टर महेंद्र कुमार प्रजापति कृष्ण कुमार प्रजापति के के प्रजापति सतीश प्रजापति अभिषेक प्रजापति तनु प्रजापति व बहुत से समाज के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे.


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें