Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगांव में नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता सत्र का आयोजन


ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव में नए श्रम संहिताओं के संबंध में जागरूकता एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त सचिन कुमार, सहायक श्रमायुक्त, पाकुड़ पी. जे. तिर्की तथा सहायक श्रमायुक्त, पटना प्रखर सिंह ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत दो अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में विभिन्न संविदाकारों ने भाग लिया, जबकि द्वितीय सत्र एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया। दोनों सत्रों में नए श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, उनके क्रियान्वयन तथा उनसे जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों एवं शंकाओं का अधिकारियों ने सरल एवं स्पष्ट रूप से समाधान किया, जिससे सभी को नई श्रम संहिताओं की बेहतर समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा तथा महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), मनोरंजन परिदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में नए श्रम कानूनों की सही जानकारी प्रत्येक नियोक्ता, अधिकारी और संविदाकार के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस ज्ञान का व्यावहारिक रूप से उपयोग कर सुरक्षित, अनुशासित एवं नियमसम्मत कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक ने उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त तथा सहायक श्रमायुक्त प्रखर सिंह का उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं उपयोगी जानकारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें