Rewari News :: रेवाड़ी नगर परिषद 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत श्री वासुदेव प्रसाद अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल में पौधारोपण किया गया

रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे **'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ'** अभियान के अंतर्गत आज श्री वासुदेव प्रसाद अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल में विशेष पौधारोपण (Tree Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण को संतुलित रखना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के नए पौधे लगाए गए। नगर परिषद की IEC की टीम ने शिक्षक और विद्यार्थीयों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


### **स्वच्छ व स्वस्थ रेवाड़ी का संदेश**

अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। नगर परिषद की टीम ने बताया कि मानसून के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता और हरियाली दोनों ही बेहद जरूरी हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल नगर परिषद रेवाड़ी का क्षेत्र साफ-सुथरा व हरा-भरा बनेगा, बल्कि मौसमी बीमारियों पर भी प्रभावी रोक लगेगी।


इस अभियान में श्री वासुदेव प्रसाद अग्रवाल कॉन्वेंट स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल श्रीमती ममता यादव, सपना, सविता, प्रीति व श्री ठाकर दास अग्रवाल पब्लिक स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल श्रीमती ज्योति शर्मा, सविता, सुमन और स्वच्छ भारत मिशन से सिटी टीम लीडर श्री रितेश आलोनकर जी, IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, सुमन, राधा, अंजू और विद्यार्थीयों का सहयोग रहा

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें