गोड्डा। रविवार, 26 जुलाई 2026 को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, गोड्डा जिला इकाई द्वारा कलाली रोड स्थित संघ भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय ललमटिया के सहायक शिक्षक स्वर्गीय बजरंग प्रसाद तथा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मालिनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वर्गीय मोहम्मद अब्दुल बारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।सभा की अध्यक्षता डॉ. सुमन कुमार ने की। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने दोनों दिवंगत शिक्षकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके निधन को शिक्षक समाज और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शम्स परवेज एवं जिला सचिव आशुतोष पांडेय ने कहा कि बजरंग प्रसाद और मोहम्मद अब्दुल बारी के निधन से गोड्डा के शिक्षक जगत को भारी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। दोनों शिक्षक संघ के समर्पित एवं कर्मठ सिपाही थे। उनके जाने से संगठन में भी एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि दोनों शिक्षक संघ के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से संघ और शिक्षा जगत में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। वहीं महानंद यादव ने कहा कि बजरंग प्रसाद एवं मोहम्मद अब्दुल बारी अत्यंत सौम्य, सरल और सादगीपूर्ण विचारधारा वाले शिक्षक थे। दोनों ने अपने-अपने विद्यालयों में पठन-पाठन के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से उनके विद्यालयों के साथ-साथ झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ को भी अपूरणीय क्षति हुई है।सभा के अंत में दाऊद आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शोक सभा में नीरज कुमार, नीरज कुमार सिंह, शिव प्रसाद, दाऊद आलम, देवानंद रमानी, भक्ति सुमन मंडल समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें