Rewari News :: अभिराज सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार को पी.एम. श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधारोपण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया गया

अभिराज सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार को पी.एम. श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी में पौधारोपण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया गया। जिसमें 10 पौधे चांदनी, गुड़हल, कोपिया, मोगरा, इक्सोरा सफेद, इक्सोरा लाल, गुलाब, मधु कामिनी, अलमंडा, रात रानी आदि लगाए गए।



पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि पेड़- पौधे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।भारतीय समाज में पेड़ों की पूजा की जाती है। इनसे हमें जीवनदायिनी औषधि भी प्राप्त होती है।और साथ-साथ हमें स्वच्छ ऑक्सीजन भी देते हैं।


संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी ने बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" एक ऐसा विषय है कि जो हमें पेड़ों की महत्वता, उनके साथ हमारे संबंध और पेड़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को सोचने पर मजबूर करता है।अगर हम एक पेड़ को मां के रूप में मानें, तो यह हमें पेड़ के प्रति अपनी जिम्मेदारी को करने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका यादव, रिटायर्ड अध्यापक विजय सिंह, शालू सैनी, भरत कुमार, दिव्या , प्रिया, निशा, खुशी आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें