Rewari News :: डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनी कहा, "जनसमस्याओं का त्वरित निवारण करना जिला प्रशासन का उद्देश्य"

रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण करवाना हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी ने सोमवार को लघु सचिवालय में आमजन की समस्याएं सुनते हुए मौके पर निवारण करवाया। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


डीसी अभिषेक मीणा ने शहर के सेक्टर 3 में बिजली के खंभे झुकने और लाइन टूटने की आशंका की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए। गांव बालियर खुर्द में फैली गंदगी व अन्य जन समस्याओं की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को निवारण के निर्देश दिए। गांव सुलखा में गली में पानी की निकासी नहीं होने की शिकायत पर बीडीपीओ को समाधान करने के निर्देश दिए। 



गांव प्राणपुरा में 4 इंच की जगह 6 इंच पेयजल पाइप लाइन डालने को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर जांच कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, अवैध कब्जे और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निवारण करवाने के निर्देश दिए।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें