Rewari News :: वृक्ष हमारे जीवन का आधार, वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए :: मेनका सोनी


वृक्ष हमारे जीवन का आधार है पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। यह बात जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने रेवाड़ी जिले में चलाए पौधा रोपण अभियान के दौरान ट्रस्ट सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे साथ ही मनुष्य को पर्याप्त शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहे। 



उन्होंने कहा कि आज वृक्षों की कमी के चलते ही प्राकृतिक आपदाएं जैसे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन इत्यादि जैसी आपदाएं होना आम बात हो चुकी है। इस तरह की आपदाओं पर तभी अंकुश लग सकता है जब मनुष्य ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करें। जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी के नेतृत्व में शिव मंदिर, अजय नगर सहित शहर के अनेक इलाकों में पौधा रोपण किया गया। 


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, बावल हल्का प्रधान निर्मला देवी, पार्षद सुरेश खरेरा, रत्न लाल, मानव शर्मा, पुजारी बच्चा नाथ, गणक, रजनीकांत, प्रकाश वर्मा, प्रीति शर्मा, किरण देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें