रेवाड़ी में भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था ने अपना वार्षिक उत्सव केक काटकर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में पौधारोपण कर धूमधाम से मनाया। संस्था के मार्गदर्शक पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि संस्था ने तीन वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी को साधुवाद दिया कि उन्होंने बच्चों में सदकार्यों को विकसित करने की प्रेरणा दी तथा बच्चों ने उनका क्रियान्वन किया।
संस्था के निर्देशक अभिषेक सैनी ने बताया कि संस्था द्वारा बीते 3 वर्षों में विभिन्न अभियान जैसे पौधारोपण, पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था, सफाई अभियान, हर चेहरे पर मुस्कान और गौ रक्षा संरक्षण आदि चलाए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद, डॉ आर. के शर्मा, मुकेश भार्गव, शालू सैनी, दिव्या, प्रिया, खुशी, कपिल, भरत कुमार, प्रशांत आदि मौजूद रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें