Rewari News :: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बावल विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दी :: डॉक्टर कृष्ण कुमार

रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा बावल विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल में तेजी से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।


विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। बावल विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत राशि से क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा और लोगों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।



*जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवाकर कार्य करवाया जाएगा शुरू*

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र की 32 सड़कों के विशेष मरम्मत, सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 27.22 करोड़ की राशि शामिल की गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करवाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों के लोगों द्वारा नंदरामपुर भटसाना एप्रोच रोड सहित अन्य सड़कों के सुधार की मांग की जा रही थी। उनके द्वारा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों को कार्य कार्यक्रम में शामिल करवाने के साथ ही ग्रामीणों की मांग को मार्च अप्रैल के विधानसभा सत्र में भी प्रमुखता से उठाया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

*इन सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त* 

विधायक ने बताया कि बावल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 27.23 करोड़ रुपए की राशि से ग्रामीण क्षेत्रों की 32 सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भटसाना एप्रोच रोड(2.5 किलोमीटर) के लिए 2.17 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इसी प्रकार हरजीपुर से नगली बलिहार रोड के लिए 1.63 करोड़, नारनौल रोड से चिताडूंगरा रोड के लिए 1.63 करोड़ और बासदुदा से कोलाना रोड के लिए 1.58 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इनके अलावा गांव नंदरामपुर बास से ततारपुर खास बास रोड, नंदरामपुर बास से राबड़का रोड राजस्थान बॉर्डर तक, बावल से ओढ़ी मोड़ वाया रेलवे फाटक, निगानियावास से जड़थल रोड, पनवाड गांव से अहीर भगोला, गांव नंदरामपुर बास से थारा, बखापुर एप्रोच रोड, कासौली से कोटकासिम रोड, मामारिया ठेठर से ढाणी गोठड़ा, धारण गोविंदपूर से बेरवाल, रणसी माजरी से मानका रोड, काठुवास–शाहबाजपुर खालसा रोड, नंगली परसापुर नांगल शहबाजपुर, साल्हावास से कसोला, चिताडूंगरा से राजस्थान बॉर्डर, खेड़ी डालू सिंह से रामसिंहपुरा, डीजे रोड से केशोपुर, रेवाड़ी–बावल रोड से गुर्जरिवास रोड, बावल प्राणपुरा से टिकला पनवाड, सहारनवास एप्रोच रोड, डीजे रोड से रामसिंहपुरा, डालियावास एप्रोच रोड, मुकुंदपुर बसई से साल्हावास, धामलावास से ठोठवाल, नांगल जमालपुर से ढाणी कोलाना, डीजे रोड से बावल रोड और बखापुर से दीओढी रोड आदि शामिल हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें